{"_id":"5eff29bb84b2c46bd3052168","slug":"delhi-university-admission-2020-last-date-of-applying-for-admission-is-4-july-it-may-extend","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय में आवेदन करने का अंतिम दिन 4 जुलाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय में आवेदन करने का अंतिम दिन 4 जुलाई
Fri, 03 Jul 2020 06:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 03 Jul 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Delhi University
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी-पीजी व एमफिल-पीएचडी में दाखिले के लिए जारी आवेदन की रेस शनिवार शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगी। हालांकि ऐसी संभावना है कि आवेदन की तिथि एक सप्ताह तक बढ़ाई जा सकती है। इसको लेकर अभी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि डीयू में बीस जून से दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हुई थी।
विज्ञापन
दरअसल हर साल आवेदन के लिए अधिक मिलते रहे हैं। इस बार कोरोना के कारण ना केवल आवेदन प्रक्रिया देर से शुरु हुई बल्कि आवेदन के लिए दिन भी कम दिए गए। ऐसे में आवेदन के लिए दिन बढ़ाए जाने की मांग की जा रही है। डीन दाखिला शाखा प्रो शोभा बगई ने कहा कि अभी तिथि बढ़ाने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। इस संबंध में फैसला होने पर सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशासन की छात्रों को सलाह है कि आवेदन करने के लिए अंतिम समय का इंतजार ना करें। अंतिम समय में दाखिला पोर्टल पर ट्रैफिक बढने से पोर्टल की रफ्तार धीमी हो सकती है। ऐसे में आवेदन करने से छात्र चूक भी सकते हैं।
विज्ञापन
दूसरी और डीयू में शुक्रवार शाम तक यूजी स्तर की सीटों के लिए 2, 92, 187 पंजीकरण हो चुके हैं जबकि 1, 68, 788 ने आवेदन शुल्क जमा कराकर फॉर्म जमा करा दिया। स्नातकोत्तर स्तर के लिए कुल 1, 10, 202 ने पंजीकरण करा लिया जिसमें से 70, 655 ने आवेदन शुल्क जमाकर फॉर्म जमा करा दिया। इसी तरह से एमफिल पीएचडी केलिए 18, 407 पंजीकरण हो चुके हैं और इनमें से 6101 ने आवेदन शुल्क जमा कराकर फॉर्म जमा करा दिया।