फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi University Admission 2017 limited seats left for 9th cut-off list to be declared on 7th August

DU में नौवीं कटऑफ के लिए गिनी-चुनी सीटें बचीं, सोमवार को आएगी लिस्ट

Sat, 05 Aug 2017 11:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Aug 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
Delhi University Admission 2017 limited seats left for 9th cut-off list to be declared on 7th August
du - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय में आरक्षित श्रेणियों की सीटें भरने के लिए जारी आठवीं कटऑफ के दाखिले शुक्रवार को खत्म हो गए। कॉलेजों के अनुसार इस कटऑफ के आधार पर काफी दाखिले हुए हैं। कटऑफ में गिरावट करने से दाखिले लेने वाले छात्रों की भीड़ कॉलेजों में रही। बताया जा रहा है कि अब नौवीं कटऑफ के लिए कॉलेजों में गिनी-चुनी सीटें ही बची हैं। सोमवार को नौवीं कटऑफ जारी की जाएगी। जिसके आधार पर सोमवार व मंगलवार को दाखिले होंगे।  
विज्ञापन


पढ़ें: डीयू में दाखिला रद्द कराने पर नहीं मिलेगा दोबारा मौका
विज्ञापन


8वीं कट-ऑफ के बाद हुए 57,615 दाखिले
डीयू में आठवीं कटऑफ के आधार पर शुक्रवार शाम तक कुल 57,615 दाखिले मंजूर हो गए। जिसमें से 56,616 विद्यार्थी फीस जमा करा चुके हैं। सामान्य श्रेणी के अब तक 32,386 दाखिले हो चुके हैं। जबकि बृहस्पतिवार व शुक्रवार को हुए दाखिले के आधार पर ओबीसी श्रेणी में 12,428 दाखिले हो गए, जबकि एससी श्रेणी में 7,399, एसटी श्रेणी में 2085, पीडब्ल्यूडी श्रेणी में 568, सिख अल्पसंख्यक 1256, कश्मीरी विस्थापितों के122, शहीद विधवाओं के कोटे के तहत 119 व वॉर्ड कोटे के तहत 264 दाखिले हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: डीयू में सामान्य श्रेणी के लिए फिर खुलेंगे दाखिलों के दरवाजे 

9वीं कट-ऑफ के बाद भी जारी होगी एक लिस्ट
कॉलेजों से मिली जानकारी के अनुसार अब आरक्षित श्रेणियों की गिनी-चुनी सीटें ही बची हैं जो कि अगली कटऑफ तक भर जाने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि इस नौवीं कटऑफ के बाद प्रशासन सामान्य के लिए भी एक कटऑफ निकालेगा। वहीं एनसीवेब की 12, 200 सीटों पर 9,486 विद्यार्थियों ने फीस जमा करा दी है। उम्मीद है कि एनसीवेब की सीटों को भरने के लिए भी एक ओर कटऑफ निकाली जा सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed