फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university add 12 new hospitals under its panel

डीयू के पैनल में 12 नए अस्पताल जुड़े

Sun, 03 Sep 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Sep 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
delhi university add 12 new hospitals under its panel
डेमो - फोटो : डेमो

दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने शिक्षकों व कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान मेें रखते हुए 12 नए अस्पतालों को अपने पैनल में जोड़ा है। डीयू प्रशासन ने इस संबंध में अधिसूूचना भी जारी की है। इन अस्पतालों के जुड़ने से शिक्षकों व कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। दरअसल, लंबे अरसे से शिक्षक व कर्मचारी यह मांग कर रहे थे। हाल ही में एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस मामले को जोर शोर से उठाया गया था।

विज्ञापन


एकेडेमिक काउंसिल सदस्य प्रो. हंसराज ने बताया कि बैठक में कुलपति प्रो. योगेश कुमार त्यागी ने आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही डीयू पैनल में कुछ और नए हॉस्पिटल जुड़वाने की कोशिश करेंगे। इसके लिए लिस्ट तैयार करने के लिए भी कहा था। अब जो अस्पताल पैनल से जोड़े गए हैं उनकी सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन


पैनल के सभी अस्पताल की वैधता 31 दिसम्बर 2018 तक होगी। इस कार्य को पूरा करवाने के लिए उन्होंने कुलपति का धन्यवाद भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed