{"_id":"59a6dee54f1c1b15278b4853","slug":"delhi-uninersity-teachers-association-election-on-31st-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूटा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान, कक्षाएं स्थगित ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डूटा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान, कक्षाएं स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 31 Aug 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
डीयू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विवि शिक्षक संघ (डूटा) चुनाव के लिए मतदान 31 अगस्त होगा। विभिन्न शिक्षक संगठनों की ओर से मैदान में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला भी हो जाएगा। इनकी जीत हार का फैसला 9,685 शिक्षक मतदाता करेंगे।
विज्ञापन
चुनाव की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। वहीं, डूटा चुनाव अधिकारी प्रो. उज्जवल कुमार सिंह ने कॉलेजों के प्रिंसिपल, डीन, व विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर बृहस्पतिवार को शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रखने को कहा है।
विज्ञापन
डूटा चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल चार उम्मीदवार डीटीएफ के राजीब रे, एनटीडीएफ के वीएस नेगी, एकेडमिक्स फॉर एक्शन एंड डेवलपमेंट के सुरेंद्र सिंह राणा, बीटीएफ के सुनील बाबू मैदान में हैं। वहीं, 15 सदस्यीय डूटा कार्यकारिणी के लिए कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
मतदान सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम 5:30 बजे तक आर्ट्स फैकल्टी में चलेगा। 6:30 शाम मतगणना शुरू होगी। देर रात तक 10 से 11 बजे के बीच परिणाम आने की संभावना है।
मतगणना के समय बाहरी व्यक्ति व मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है । चुनाव प्रचार सोमवार शाम को ही बंद कर दिया गया था। मंगलवार को उम्मीदवारों ने कॉलेजों में जाकर वोट डालने की अपील की।