फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi tops the list of fake colleges in india, here is the list of fake colleges in country

एडमिशन से पहले जरूर पढ़ें ये लिस्ट, दिल्ली में ही चल रहे हैं देश के सबसे ज्यादा फर्जी कॉलेज

Wed, 22 Mar 2017 02:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Mar 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
delhi tops the list of fake colleges in india, here is the list of fake colleges in country
डेमो पिक

वैसे तो लाखों स्टूडेंट्स दिल्ली के  किसी अच्छे कॉलेज या इंस्टीट्यूट में हर साल दाखिला लेते हैं ताकि उन्हें अच्छी नौकरी मिल सके। आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि दिल्ली में 66 ऐसे कॉलेज हैं जो फर्जी हैं। 

विज्ञापन


इससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये है कि यह संख्या देश के अन्य किसी भी राज्य की तुलना में सबसे ज्यादा है। यानी कि सबसे ज्यादा फेक कॉलेज देश की राजधानी में चल रहे हैं। 
विज्ञापन


यूजीसी ने हाल ही में एक लिस्ट जारी की है जिसके मुताबिक भारत में कुल 279 टेकनिकल इंस्टीट्यूट ऐसे हैं जो फर्जी हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी)का कहना है कि राजधानी में 23 फेक यूनिवर्सिटी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे जानें कौन हैं फर्जी कॉलेज

delhi tops the list of fake colleges in india, here is the list of fake colleges in country
यूजीसी

यूजीसी ने दिल्ली सहित तेलंगाना,उत्तर प्रदेश,पशिचम बंगाल और महाराष्ट में चल रहे फर्जी कॉलेजों की सूची भी जारी की है। छात्र एआईसीटीई (AICTE) की वेबसाइट www.aicte-india.org और www.ugc.ac.in पर जाकर इन फर्जी कॉलेजों की लिस्ट देख सकते हैं।

इन कॉलेजों की लिस्ट के साथ यूजीसी ने एक पब्लिक नोटिस भी जारी कि है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के मंत्री महेंद्रनाथ पांडे ने राज्य सभा में बताया है कि इन फर्जी विश्वविद्यालयों के खिलाफ जांच और शिकायत दर्ज करने को कहा है।

पांडे ने राज्यसभा में यह भी बताया कि जो लोग छात्रों को बेवकूफ बनाकर उन्हें ठगते हैं और फर्जी विश्वविद्यालय के नाम पर उन्हें डिग्री देते हैं, उन पर भी कड़ी कायर्वाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed