{"_id":"61ae6154c92061447201b944","slug":"delhi-technical-universities-btech-new-phase-registration-starts-from-7-december-know-each-detail-in-one-click","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैक दिल्ली: आज से बीटेक के नए चरण के लिए पंजीकरण शुरू, पढ़िए समय से लेकर फीस तक हर एक जानकारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जैक दिल्ली: आज से बीटेक के नए चरण के लिए पंजीकरण शुरू, पढ़िए समय से लेकर फीस तक हर एक जानकारी
Tue, 07 Dec 2021 12:45 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:45 AM IST
सार
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि छात्रों को शुरुआत में 10 हजार रुपये की फीस का भुगतान करना होगा। बाद में सीट मिलने पर एक लाख दो हजार रुपये का भुगतान करना है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के तकनीकी विश्वविद्यालयों में बीटेक दाखिले के लिए आज से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके तहत छात्र मंगलवार सुबह 10 बजे से लेकर बुधवार रात 11 बजकर 59 मिनट तक पंजीकरण करा सकते हैं। छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए 10 हजार रुपये का शुल्क अदा करना होगा। जिन छात्रों ने पहले पूरी फीस का भुगतान कर दिया था, उन्हें यह राशि देने की आवश्यकता नहीं है। दाखिले के लिए 10 दिसंबर को पांचवे चरण का परिणाम जारी होगा।
जैक के मुताबिक, जिन छात्रों ने अभी तक पंजीकरण नहीं किया है, वे 1500 रुपये का भुगतान कर पंजीकरण कर सकते हैं। वहीं, पूर्व पंजीकृत छात्रों को पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है। 10 दिसंबर को परिणाम जारी करने के बाद 11 दिसंबर से 14 दिसंबर तक छात्र फीस का भुगतान कर सकते हैं।
वहीं, 15 दिसंबर को सीट सुनिश्चित करनी होगी। केवल उन्हीं छात्रों की सीट सुनिश्चित होगी जिन्होंने फीस का भुगतान किया होगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि छात्रों को शुरुआत में 10 हजार रुपये की फीस का भुगतान करना होगा। बाद में सीट मिलने पर एक लाख दो हजार रुपये का भुगतान करना है।
विज्ञापन
फीस में जुड़ जाएंगे शुरुआत में दिए गए 10 हजार
शुरुआत में दिए गए 10 हजार रुपये को बाद में फीस में जोड़ लिया जाएगा। हालांकि, छात्रों को यह भी ध्यान रखना है कि यदि उन्हें सीट मिल जाती है और वे सीट नहीं लेते हैं तो 10 हजार रुपये जब्त होंगे। इस प्रक्रिया में वे सभी छात्र शामिल हो सकते हैं, जिन्हें पूर्व के पहले से लेकर चौथे राउंड तक सीट नहीं मिली है या फिर सीट मिलने पर बाद में किसी कारण से निरस्त कर दी गई थी। वहीं, जिन छात्रों ने अभी तक किसी भी राउंड में दाखिला नहीं लिया है, वे भी पांचवे व छठे राउंड में दाखिला ले सकते हैं। छठे राउंड की घोषणा 16 दिसंबर को की जाएगी।