फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: CM Arvind Kejriwal speaking at a function for missing student Najeeb Ahmad at JNU

जेएनयू में केजरीवाल: बीजेपी वाले किसी हिंदू के नहीं हैं, ये अपने बाप के भी नहीं हैं

Fri, 04 Nov 2016 12:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 04 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Delhi: CM Arvind Kejriwal speaking at a function for missing student Najeeb Ahmad at JNU
kejriwal - फोटो : ANI
जेएनयू छात्र नजीब अहमद के गायब होने के मामले में बृहस्पतिवार शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ही कांग्रेस के भी कई दिग्गज जेएनयू पहुंचे।
विज्ञापन


छात्रों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने बीजेपी पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि, 'बीजेपी वाले किसी हिंदू के नहीं हैं, ये अपने बाप के भी नहीं हैं।'
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने परिजनों की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया

Delhi: CM Arvind Kejriwal speaking at a function for missing student Najeeb Ahmad at JNU
केजरीवाल से म‌िली जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद की मां - फोटो : अमर उजाला
बता दें क‌ि जेएनयू कैंपस से 15 अक्तूबर से लापता छात्र नजीब अहमद की सुरक्षित वापसी और न्याय दिलाने की मांग को लेकर मां फातिमा व छात्रों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिला था।

प्रतिनिधिमंडल ने पूरा घटनाक्रम बताते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। वहीं, मुख्यमंत्री ने परिजनों समेत छात्रों की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया था।

जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित के मुताबिक, नजीब के परिजनों के साथ छात्रों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार शाम को मुख्यमंत्री से मिला और नजीब की सुरक्षित वापसी व न्याय दिलाने की मांग रखी थी।

प्रतिनिधिमंडल ने केजरीवाल को एक मांग पत्र भी सौंपा, जिसमें 14 से 31 अक्तूबर तक के घटनाक्रम का जिक्र है। उन्हें बताया गया कि पुलिस मामले में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रही है। जब भी पुलिस के आलाधिकारियों से नजीब लापता मामले की जांच कहां तक पहुंची, पूछते हैं तो वे एक ही जवाब देते हैं कि जांच जारी है।

पुलिस मस्जिदों व दरगाहों में नजीब की तलाश कर रही है

Delhi: CM Arvind Kejriwal speaking at a function for missing student Najeeb Ahmad at JNU
नजीब अहमद की मां - फोटो : अमर उजाला

पुलिस मस्जिदों व दरगाहों में नजीब की तलाश कर रही है। हम जेएनयू कैंपस स्थित जंगल में जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक नहीं हुई। वहीं, नजीब से मारपीट करने वाले तीन एबीवीपी के छात्रों से पुलिस ने अभी तक पूछताछ नहीं की है।

जबकि लापता का मामला दर्ज होने के बाद मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले तीनों छात्रों को भी नामजद किया जाना चाहिए। वहीं, विश्वविद्यालय प्रबंधन का नजीब के परिवार के साथ रवैया भेदभावपूर्ण है। क्योंकि कुलपति ने नजीब के लापता होने के बाद परिवार के साथ कोई बैठक तक नहीं की।

छात्रों और नजीब के परिवार की मांग के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ हैं। नजीब की तलाश समेत परिवार की हरसंभव मदद करेंगे। इस मौके पर ओखला व महरौली के विधायक भी मौजूद रहे। वहीं, छात्रों ने सोमवार को कुलपति कार्यालय के बाहर भी विरोध दर्ज करवाते हुए तीनों आरोपी छात्रों पर कार्रवाई की मांग रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed