फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delay of AKTU exam education news

देर से जारी हो सकते हैं एकेटीयू के नतीजे

Mon, 24 Apr 2017 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 24 Apr 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
 delay of AKTU exam education news
demo pic - फोटो : अमर उजाला
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध प्रदेश के कई कॉलेजों ने विवि को प्रैक्टिकल और सेशनल परीक्षा के अंक ही नहीं सौंपे हैं। एकेटीयू ने ऐसे कॉलेजों को फटकार लगाई है। इनमें गौतमबुद्ध नगर के भी कॉलेज शामिल हैं। इस वजह से कुछ कोर्स का परीक्षा परिणाम देर से जारी हो सकता है। वहीं, एकेटीयू ऐसे छात्रों को कुछ राहत दे सकता है जिनके कोर्स की सीमा तो पूरी हो गई है, लेकिन बैक पेपर बाकी है।
विज्ञापन


एकेटीयू ने कॉलेजों को अंक भेजने के लिए 28 अप्रैल तक का समय दिया है। एकेटीयू ने एक अधिसूचना जारी कर कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे 2016-17 सत्र के विषम सेमेस्टर के अंकों की हार्ड कॉपी हर हाल में 28 अप्रैल तक एकेटीयू के परीक्षा विभाग में जमा करवा दें नहीं तो ऐसे कॉलेजों का परीक्षा परिणाम भी रोका जा सकता है। 
विज्ञापन


एकेटीयू ऐसे छात्रों को कुछ राहत दे सकता है जिनके कोर्स की सीमा तो पूरी हो गई है, लेकिन अभी भी उनका बैक पेपर बाकी है। एकेटीयू ने सभी कॉलेजों से ऐसे छात्रों का ब्योरा मांगा। इसके लिए एक प्रारूप भी जारी किया है जिसमें विद्यार्थी का नाम, रोल नंबर, दाखिले का वर्ष और बैक पेपर वाले विषय का कोड भरना होगा। कॉलेजों को 26 अप्रैल तक ब्योरा ई-मेल के माध्यम से विवि को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed