{"_id":"5abe70024f1c1bdc618b4890","slug":"degree-scores-will-be-given-to-hackathon-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैकाथन के छात्रों को डिग्री में मिलेंगे क्रेडिट स्कोर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हैकाथन के छात्रों को डिग्री में मिलेंगे क्रेडिट स्कोर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
hackathon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की सबसे बड़ी 36 घंटे तक चलने वाली नॉन स्टॉप स्मार्ट इंडिया हैकाथन 2018 प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को डिग्री में क्रेडिट स्कोर का लाभ भी मिलेगा। इस प्रतियोगिता में समस्याएं दूर करने के लिए जहां देश को तकनीक मिलेगी।
विज्ञापन
वहीं, क्रेडिट स्कोर से छात्र अधिक से अधिक तकनीक व इनोवेशन पर काम कर सकेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने शुक्रवार सुबह आठ बजे दिल्ली के न्यू दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से हैकाथ़न 2018 का आगाज किया।
विज्ञापन
देशभर में 28 नोडल सेंटर पर 1282 टीम और एक लाख छात्र लगातार 36 घंटे काम कर 408 तकनीक ईजाद करेंगे। इसमें 27 मंत्रालयों व विभाग के अलावा 17 राज्यों ने भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तकनीक तैयार करवाने की मांग रखी है।
विज्ञापन
कंप्यूटर का डाटा पैन ड्राइव से नहीं होगा लीक
अब कंप्यूटर का डाटा पैन ड्राइव के माध्यम से लीक नहीं हो सकेगा। दरअसल, इसरो की डिमांड पर स्मार्ट इंडिया हैकाथन 2018 में इंजीनियरिंग के छात्र ऐसा पैन ड्राइव बना रहे हैं।
जो सिर्फ एक ही कंप्यूटर या लैपटॉप में काम करेगा। जैसे ही एक कंप्यूटर की पैन ड्राइव दूसरे कंप्यूटर में लगेगी, उक्त कंप्यूटर का सारा डाटा अपने आप फॉरमेट हो जाएगा।
इन पर काम करेंगे युवा इंजीनियर
बच्चों में मोबाइल गेम्स के बढ़ते दुष्प्रभाव को देखते हुए आयुष मंत्रालय ने हेल्दी गेम्स ईजाद करने की मांग रखी है। ताकि छात्र गेम्स खेलते हुए भी आरोग्य रह सकें।
सीनियर सिटीजन में भूलने की बीमारी बढ़ रही है। अकेलापन भी उन्हें परेशान करता है। इसी के तहत छात्र ऐसा मोबाइल गेम्स ईजाद करेंगे। जिससे उनका दिमाग तेजी से काम करेगा और उनकी यादें ताजा होंगी।
गर्मियों में वनों में आग की घटना बढ़ जाती हैं। हालांकि, सरकार अभी तक सैटेलाइट से पता लगाकर इसकी सूचना संबंधित राज्यों को देती है।
पिछले दिनों आग से 11 सैनिक जिंदा जल गए थे। सरकार एक ऐसी तकनीक चाहती है। जिससे जल्द से जल्द आग की जानकारी मिल सके। साथ ही जान माल का बचाव किया जा सके।