फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   deepanshu Jindal is topper of iit JEE Main 2016, CBSE released rankings

दिल्ली के दीपांशु जिंदल ने जेईई मेन में किया टॉप, सीबीएसई ने जारी की रैंकिंग

Thu, 23 Jun 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
deepanshu Jindal is topper of iit JEE Main 2016, CBSE released rankings
आईआईटी टॉपर - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई ने अप्रैल में हुए जेईई मेन ऑफलाइन व ऑनलाइन परीक्षा की अंतिम रैकिंग जारी कर दी है। इसमें ऑल इंडिया पहली रैंक दिल्ली के दीपांशु जिंदल, दूसरी रैंक गुड़गांव के प्रत्युष मैनी व तीसरी रैंक राजेश बंसल ने प्राप्त की।

विज्ञापन


वहीं रयाली गायत्री ने ऑल इंडिया 11वीं रैंक पाकर लड़कियों में टॉप पर रही। जेईई मेन में इस बार कुल 11,94,938 उम्मीदवार पंजीकृत हुए थे। इसमें से 11,28,633 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे थे, जबकि चार ट्रांसजेंडर पंजीकृत हुए थे। इसमें से तीन परीक्षा में बैठे थे।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से जारी रैकिंग में टॉप 1000 उम्मीदवारों में 853 छात्र हैं, जबकि 147 छात्राएं हैं। वहीं टॉप पांच हजार उम्मीदवारों में 4169 लड़के और 831 लड़कियां हैं। जहां तक बात टॉप 20 में आने वाले छात्रों की हैं तो सबसे अधिक 12 छात्र सीबीएसई बोर्ड के हैं। वहीं 6 तेंलगाना बोर्ड, 1 महाराष्ट्र बोर्ड व 1 आंध्र प्रदेश बोर्ड का छात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 से दाखिला प्रक्रिया हो जाएगी शुरू

deepanshu Jindal is topper of iit JEE Main 2016, CBSE released rankings
आईआईटी

उल्लेखनीय है कि जेईई मेन की रैंक लिस्ट में 12वीं के नंबरों को 40 फीसदी और जेईई मेन के नंबरों को 60 फीसदी वेटेज दिया जाता है। बीते साल विभिन्न बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट देर से अपडेट किए जाने के कारण रैंकिंग देर से जारी की गई थी।

ऐसे में इस बार बोर्ड ने पहले से सभी बोर्ड को साफ कर दिया था कि यदि 15 जून के बाद 12वीं का रिजल्ट देंगे तो उनके बोर्ड के छात्रों की रैंकिंग जारी नहीं की जाएगी। बोर्ड के इस प्रयास के कारण बीते साल के मुकाबले में एक सप्ताह पहले रैंक जारी की हैं। भले ही बोर्ड के बारहवीं के नतीजों में लड़कियां आगे रही हों, लेकिन जेईई मेन की रैकिंग पाने में लड़के आगे निकल गए हैं।

24 से दाखिला प्रक्रिया हो जाएगी शुरू
सीबीएसई की ओर से बृहस्पतिवार देर शाम जारी रैंकिंग के बाद अब 24 जून से 34,781 सीटों के लिए अब आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सीट आवंटन की शुरुआत 30 जून से होगी। वहीं बृहस्पतिवार शाम रैकिंग जारी होने के बाद अचानक वेबसाइट पर रैंकिंग देखने की भीड़ बढ़ने से काफी देर तक छात्र रैंकिंग को नहीं देख पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed