फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   deadline for nomination for DUSU election on monday

डूसू चुनाव के लिए नामांकन का सोमवार को आखिरी दिन

Mon, 04 Sep 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
  deadline for nomination for DUSU election on monday
DUSU ELECTION

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। डूसू चुनाव में उतरने वाले छात्रों को 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन का मौका मिलेगा। उसके बाद नामांकन की छंटनी की जाएगी। नामांकन के आखिरी दिन भीड़ को देखते हुए डीयू प्रशासन की ओर से अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की गई है। अभी किसी भई बड़े छात्र संगठन ने छात्र नेताओं ने नामांकन नहीं किया है।   

विज्ञापन

    
सोमवार को 3 बजे तक नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद उम्मीदवारों को जमानत राशि जमा कराने के लिए 5 सितंबर तक का समय दिया जाएगा। छात्रों के पास 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक नाम वापस लेने का आखिरी मौका होगा। शाम को उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी करेगी।       
विज्ञापन


एनएसयूआई और एबीवीपी जैसे प्रमुख संगठनों की ओर से अभी तक उम्मीदवारों का चयन नहीं हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि आखिरी दिन दोनों छात्र संगठनों की ओर से रेस में शामिल सभी छात्रों से नामांकन कराया जाएगा। 6 सितंबर से पहले अंतिम चार उम्मीदवारों का चयन होगा। एनएसयूआई की ओर से सात उम्मीदवार अंतिम रेस में शामिल है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से 14 लोग रेस में है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को नामांकन प्रक्रिया का आखिरी दिन है। लगभग सभी प्रमुख संगठनों के उम्मीदवार सोमवार को ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे। डीयू प्रशासन ने आखिरी दिन होने के चलते नामांकन प्रक्रिया के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। डीयू प्रशासन इस पर भी नजर रखेगा कि आखिरी उम्मीदवार किसी भी तरह का हुड़दंग न मचाएं। इसके लिए नामांकन केंद्र पर पुलिस और डीयू सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा रहेगा। डूसू चुनाव के लि मतदान आगामी 12 सितंबर को होगा। जिसके उम्मीदवार 10 सितंबर तक प्रचार कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed