फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDU found new campus, was inaugurated by Deputy Chief Minister Manish Sisodia

डीडीयू को मिला नया कैंपस, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया उद्घाटन

Thu, 21 Jul 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
DDU found new campus, was inaugurated by Deputy Chief Minister Manish Sisodia
मनीष सिसोदिया - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज को द्वारका में स्टेट ऑफ आर्ट थीम पर आधारित नया कैंपस मिल गया है। नए सत्र की शुरुआत के साथ ही आठ एकड़ में तैयार नई इमारत का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया। 

विज्ञापन


बीते 25 सालों से कॉलेज कर्मपुरा स्थित एक स्कूल बिल्डिंग से चल रहा था। दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज के नए भवन के परिसर का शिलान्यास वर्ष 2013 में किया गया था। कॉलेज के नए कैंपस का उद्घाटन करते हुए उपमुख्यमंत्री ने शिक्षा गुणवत्ता की जरूरत पर बल दिया।
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वह छात्रों को मानवीय मूल्यों की सीख दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी संसाधनों के लिए शिक्षा विभाग पूरी तरह से सहयोग करेगा। इस अवसर पर डीयू कुलपति प्रो. योगेश त्यागी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एस.के गर्ग के मुताबिक, नई इमारत में चार ब्लॉक हैं, जिसमें से दो का इस्तेमाल अकादमिक कार्यों के लिए होगा। जबकि एक फैकल्टी सदस्यों के लिए व एक सभागार व कंप्यूटर लैब के लिए होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed