{"_id":"5853fea64f1c1b896064b5b7","slug":"dav-school-observed-annual-function","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीएवी ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को 'अभ्युदय-नई सदी के लिए दृष्टि' थीम पर वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अमरदीप जैन इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
स्कूल की प्रधानाचार्या रीना वशिष्ठ काचरू व विद्यालय प्रबंधक सतीश आहूजा ने मुख्यातिथि के साथ दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्वागत गीत के माध्यम से विद्यार्थियों ने वातावरण को उल्लास से भर दिया।
विज्ञापन
वेदमंत्र पर प्रस्तुति देकर भारतीय संस्कृति में वेदों व वैदिक ध्वनि 'ओउम की भूमिका का प्रस्तुतिकरण किया गया। छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्या ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर सत्र 2015-16 की शैक्षिक, खेल व सांस्कृतिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने पाश्चात्य नृत्य द्वारा नन्हे कदम बड़े सपने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
हरियाणवी नृत्य के माध्यम से छात्राओं ने हरियाणा प्रदेश की लोक संस्कृति का अद्भुत नजारा प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने कहा कि संस्कारों की शिक्षा देना समाज के लिए सबसे बड़ी देन है। हर छात्र को इसका पालन करना चाहिए।