{"_id":"59dfa3d94f1c1b76678b564b","slug":"date-of-ninety-forth-convocation-of-du-has-been-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू: 94वें दीक्षांत समारोह के तिथि में बदलाव, मुख्य अतिथि को लेकर असमंजस बरकरार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू: 94वें दीक्षांत समारोह के तिथि में बदलाव, मुख्य अतिथि को लेकर असमंजस बरकरार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
du
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय ने 94वें दीक्षांत समारोह की तिथि में बदलाव कर दिया है। समारोह अब 28 अक्तूबर की बजाए 18 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मुख्य अतिथि का समय नहीं मिल पाने के कारण ही तिथि में बदलाव किया गया है। प्रशासन इस बार किसी नामी हस्ती को बुलाने पर विचार कर रहा है लेकिन अब तक उनकी ओर से स्वीकृति नहीं मिल पाई है। जबकि प्रशासन ने समारोह की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
डीयू के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में वर्ष 2016 में पीएचडी, डीएम, एमसीएच समेत अन्य कोर्स उत्तीर्ण कर चुके छात्रों को डिग्री व मेडल दिए जाएंगे। पीएचडी करने वाले लगभग 600 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। वहीं, 175 छात्रों को मेडल प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
माखन लाल गोल्ड मेडल एमएससी मैथमेटिक्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मिरांडा हाउस की छात्रा प्रियंका मोदी को दिया जाएगा। उन्होंने 1600 में से 1463 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, राय बहादुर बृज मोहन लाल साहेब मेमोरिटल गोल्ड मेडल केशव महाविद्यालय के नमन शर्मा को बीएससी ऑनर्स गणित प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए दिया जाएगा। उन्होंने 3000 में से 2921 अंक हासिल किए हैं। वहीं अलग-अलग स्तर पर 30 से अधिक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन