फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   date extends for admission in EWS quota in private schools

निजी स्कूलों में EWS को दाखिले का एक और मौका

Sat, 15 Apr 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Apr 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
date extends for admission in EWS quota in private schools
स्कूल स्टूडेंट्स

निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी, व पहली कक्षा में दाखिले के लिए आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग बच्चों को दाखिले का एक और मौका मिलने जा रहा है। यह मौका उन्हीं छात्रों को मिलेगा जिन्हें सेंट्रलाइज्ड लॉटरी में सीट आवंटित हो चुकी है। दरअसल, शिक्षा निदेशालय ने दाखिला लेने की तय तिथि (15 अप्रैल) को बढ़ाकर 29 अप्रैल कर दिया है।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थी कि निजी स्कूल किसी न किसी बहाने से इस वर्ग केबच्चों को दाखिला देने से आनाकानी कर रहे थे। इन शिकायतों के आने के बाद निदेशालय ने दाखिला तिथि बढ़ाने का फैसला किया। निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा की 31,653 सीटों के लिए निदेशालय के पास 1, 13, 991 आवेदन आए थे। प्राप्त हुए आवेदनों के आधार पर 20 मार्च को लॉटरी की गई। 
विज्ञापन


ड्रॉ के माध्यम से स्कूल आवंटित किए जाने के बाद, ऐसे बच्चों को 15 अप्रैल तक दाखिला लेना था लेकिन निदेशालय को आवंटित स्कूल में दाखिला लेने में आ रही परेशानी की शिकायतें मिली। मसलन, निजी स्कूल प्रवेश प्रक्रिया की औपचारिकताओं को पूरा करने में मदद नहीं कर रहे, स्कूल अनुचित व तुच्छ आधार पर दाखिला देने से मना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन फॉर्म में नाम, जन्म तिथि, लिंग व आधार नंबर में गलती होने पर भी दाखिला से मना किया जा रहा है। आवंटित स्कूल में जो अभिभावक दाखिले के लिए रिपोर्ट कर रहे हैं उन्हें रसीद नहीं दी जा रही है। जिसके बाद निदेशालय ने अभिभावकों की सहूलियत केलिए दाखिला लेने की तिथि को बढ़ाकर 29 अप्रैल कर दिया है। 


अब अभिभावकों को इस तिथि तक आवंटित स्कूल में जाकर दाखिले की औपचारिकताएं पूरा कर दाखिला लेना होगा। वहीं स्कूलों को प्रतिदिन हुए दाखिले का स्टेटस भी निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराएग गए लिंक पर अपलोड करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed