{"_id":"57bf02064f1c1ba74bd4efc5","slug":"d-ed-application-for-vacant-seats-is-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएड की खाली सीटों के लिए आज से आवेदन शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीएड की खाली सीटों के लिए आज से आवेदन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 26 Aug 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्लोमा इन एजुकेशन (डीएड) में आवेदन के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के राजकीय और प्राइवेट डीएड कॉलेजों में खाली सीटों के लिए फिर से दाखिला शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
नए सिरे से आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू होगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एससीईआरटी) द्वारा फिर से पोर्टल खोला जाएगा, तथा नये शिरे से छात्रों को आवेदन करना होगा।
एससीईआरटी द्वारा डीएड के 350 कॉलेजों की 19700 सीटों के लिए पहले ही पांच काउसंलिंग हो चुकी है, लेकिन महज 10200 सीटें ही भर पाई। अब खाली 9500 सीटों के लिए दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
इसमें हरियाणा से बाहर के छात्र भी आवेदन करने के साथ काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। छात्रों की सुविधा के लिए सभी डाइट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) और प्राइवेट डीएड कॉलेज में सुविधा केंद्र बनाया गया है।
आवदेन के वक्त छात्रों को बतौर काउंसलिंग फीस 500 रुपये चुकाना होगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक को छोड़कर अन्य बैंकों के जरिए फीस जमा वाले छात्रों को 14 सितंबर तक मौका मिलेगा, जबकि इन दोनों बैंकों के जरिए आवेदन करने वाले छात्रों को 12 सितंबर तक ही मौका मिलेगा।
महत्वपूर्ण तारीख पर एक नजर
आवेदन की तारीख : 26 अगस्त से 14 सितंबर तक
छठी काउंसलिंग : 14 सितंबर तक
सीट आवंटन व दाखिला : 16-19 सितंबर
प्रदेश में सेल्फ फाइनेंस कॉलेज : 325
गुड़गांव में सेल्फ फाइनेंस : 20
गर्वमेंट डीएड कॉलेज : 01
गुड़गांव में कुल सीटें : 1200
ये प्रमाण पत्र हैं जरूरी
दसवीं और 12वीं कक्षा की सर्टिफिकेट
कैरेक्टर सर्टिफिकेट
आरक्षित श्रेणी के लिए आरक्षण प्रमाण पत्र