फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cut off in delhi university can go down

डीयू में अभी और जारी हो सकती है कट ऑफ 

Wed, 19 Jul 2017 09:31 AM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Jul 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
cut off in delhi university can go down
डीयू दा‌खिला - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक  सत्र 2017-18 में दाखिले के लिए जून से जारी दाखिले की रेस पर बुधवार को विराम लग जाएगा। डीयू के तय शेड्यूल के मुताबिक पांचवी कट ऑफ लिस्ट तक ही दाखिले होंगे। लेकिन इस लिस्ट के बाद भी संभावना बन रही है कि डीयू में अभी दो और लिस्ट जारी हो सकती है।

विज्ञापन


संभवत: छठी कट ऑफ व सातवीं लिस्ट जारी होने की उम्मीद है। प्रिंसिपल भी मान रहे हैं कि जिस तरह से सीटें फिलहाल खाली हैं उससे ऐसी संभावना है कि डीयू जल्द ही कट ऑफ जारी करने को लेकर कोई घोषणा करें।
विज्ञापन


डीयू में अभी कुछ कॉलेजों के कुछ कोर्सेज में सामान्य व आरक्षिण श्रेणी की कुछ सीटें खाली हैं। इन खाली सीटों को भरना जरुरी है लिहाजा इसकेलिए कट ऑफ जारी करना जरुरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अभी डीयू ने बीएमएस, बीबीई व बीबीएएफआई कके नतीजे भी जारी नहीं किए हैं। इन नतीजों के आने के बाद कॉमर्स की सीटें खाली होना तय माना जा रहा है।
 वहीं सीए का सीपीटी का रिजल्ट भी मंगलवार को जारी हो गया है।

लिहाजा इसका असर भी सीटों पर पड़ेगा और सीटें खाली होंगी। ऐसे में छठी और सातवीं कट ऑफ लिस्ट का आना लगभग तय है। वहीं अभी कई कॉलेजों में आरक्षित श्रेणी की भी काफी सीटें खाली हैं।

कॉलेजों में सामान्य, ओबीसी व एससी की सीटें तो भर रही हैं लेकिन काफी जगह एसटी व कश्मीरी विस्थापित व पर्सन विद डिसेबिलटी(पीडब्लयूडी) की सीटें नहीं भर रही।


जिन कॉलेजों में सभी श्रेणियों की जो सीटें खाली हैं वह नहीं भरती हैं तो डीयू प्रशासन को आगे लिस्ट निकालनी पड़ेगी। प्रिंसिपल भी ऐसा मान कर चल रहे हैं कि यदि बुधवार को भी छात्रों ने दाखिले रद कराए तो सीटें खाली होंगी और प्रशासन को लिस्ट जारी करने की नई तारीखें देनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed