{"_id":"578a2ef64f1c1b2b0d13dd7e","slug":"cpt-results-could-open-the-door-to-the-admission-in-du","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में फिर दाखिले के दरवाजे खोल सकता है सीपीटी रिजल्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू में फिर दाखिले के दरवाजे खोल सकता है सीपीटी रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों में बीकॉम, अर्थशास्त्र में बंद हुए दाखिले एक बार फिर से खुल सकते हैं। छात्रों के लिए दाखिले के यह दरवाजे कॉमन प्रोफिशेंसी टेस्ट(सीपीटी) का रिजल्ट खोलेगा।
आगामी सोमवार 18 जुलाई को सीपीटी का रिजल्ट जारी होना है। ऐसे में सीपीटी में सफल होने पर सीए की पढ़ाई के इच्छुक छात्र डीयू में अपनी सीट को छोड़ेंगे। बीते सालों में भी देखें तो छात्र सीए की पढ़ाई के लिए डीयू की सीट को छोड़ते ही हैं।
वैसे भी अब तक कई कॉलेजों में बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स, ईको, ऑनर्स व गणित ऑनर्स में कोर्सेज में दाखिलों की गुंजाइश बनी हुई है। वहीं, अभी डीयू में अंतिम कट ऑफ 20 जुलाई को जारी होनी है।
विज्ञापन
उसके बाद भी सीटें खाली रहने पर कॉलेज अपने स्तर पर 16 अगस्त तक दाखिला करेंगे। डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ गुरप्रीत सिंह टुटेजा कहते है कि सीपीटी के रिजल्ट का असर बीकॉम, गणित व ईको की सीटों पर पड़ सकता है।
अभी काफी छात्रों ने सीट पक्की करने के चक्कर में दाखिला लिया हुआ है लिहाजा जब दाखिला सीए में होगा तो वह यहां से सीट छोड़ेगा। वह कहते हैं कि हंसराज, एसआरसीसी, जैसे कैंपस कॉलेज व श्री वेंकटेश्वर कॉलेज जैसे कॉलेजों से तो सीट खाली होने की संभावना कम ही है।
लेकिन श्यामलाल, रामलाल आबऌद, श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज समेत अन्य कई आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों से छात्र सीट छोड़ेंगे। वह कहते हैं कि व्यवहारिक तौर पर सीए व बीकॉम करना संभव नहीं हो पाता है।
बीते सालों में भी देखने में आया है कि छात्र रिजल्ट आने पर सीट को छोड़ते हैं। वहीं, कई कॉमर्स के छात्रों ने अंग्रेजी ऑनर्स व बीए प्रोग्राम जैसे कोर्सेज में भी अपनी सीट पक्की की है। ऐसे में उनके सीट छोड़ने पर अंग्रेजी ऑनर्स व बीए प्रोग्राम में भी दाखिला का अवसर बन सकता है।