फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   counselling will start from 25th july in mdu gurugram

एमडीयू: 25 को होगी विधि विभाग में काउंसलिंग

Mon, 24 Jul 2017 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 24 Jul 2017 03:54 PM IST
सार

एमडीयू: 25 को होगी विधि विभाग में काउंसलिंग

विज्ञापन
counselling will start from 25th july in mdu gurugram
- फोटो : amarujala

विस्तार

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के विधि विभाग में एलएलबी-तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में सत्र 2017-2018 में बीसी-ए की एक रिक्त सीट तथा पीएच की तीन रिक्त सीटों पर एडमिशन के लिए 25 जुलाई को तीसरी काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


विधि विभाग के अध्यक्ष एवं डीन प्रो. एएस दलाल ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी अपने सभी ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स के साथ इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। काउंसलिंग 25 जुलाई को सुबह 9.30 बजे से प्रारंभ होगी। ब्यूरो
विज्ञापन


अतिरिक्त सीटों पर 27 को होगा दाखिला
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीूय) में सत्र 2017-2018 में सुपरनूमरेरी (अतिरिक्त) सीटों पर एडमिशन 27 जुलाई को किए जाएंगे। एमडीयू की शैक्षणिक शाखा ने इस बारे में परिपत्र जारी कर बताया कि जिन विद्यार्थियों ने एमडीयू में सुपरनूमरेरी सीटों- कश्मीरी माइग्रेंट्स, एनआरआई, स्पोर्ट्स कोटा, कल्चरल एक्टिविटीज कोटा व अन्य आरक्षित श्रेणी में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वह 25 जुलाई तक आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी सभी दस्तावेज के साथ संबंधित विभागाध्यक्ष के पास जमा करवा दें। एडमिशन 27 जुलाई को मेरिट आधार पर किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीयू ने जारी किया रिजल्ट
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीूय) ने मई 2017 में नॉन-सीबीसीएस स्कीम के तहत आयोजित एमए-संगीत के री-अपीयर की तीसरे सेमेस्टर तथा एमए-संगीत के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed