{"_id":"59dcfdc44f1c1b59678b51e4","slug":"counseling-of-mphil-and-phd-will-be-started-on-october-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमफिल और पीएचडी की काउंसलिंग 11 अक्तूबर से","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एमफिल और पीएचडी की काउंसलिंग 11 अक्तूबर से
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
demo pic
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के विभिन्न शैक्षणिक विभागों में सत्र 2017-2018 के लिए एमफिल तथा पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली काउंसलिंग 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। यह काउंसलिंग संबंधित विभागों में सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
सीटें खाली रहने की स्थिति में दूसरी काउंसलिंग 13 को, तीसरी काउंसलिंग 14 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। यूआरएस के लिए काउंसलिंग 13 अक्तूबर को होगी। प्रवेश मिलने पर निर्धारित फीस उसी दिन जमा करानी होगी।
विज्ञापन