{"_id":"57e9362f4f1c1bf90a574e57","slug":"counseling-in-ip-university-again-on-27-sep","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीयू में बीपीटी की दोबारा काउंसलिंग 27 सितंबर को ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईपीयू में बीपीटी की दोबारा काउंसलिंग 27 सितंबर को
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Sep 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी (बीपीटी) समेत तीन पाठ्यक्रमों पर खाली पड़ी सीटों के लिए आगामी 27 सितंबर को दोबारा काउंसलिंग का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन
बीपीटी के अलावा 27 सितंबर को बैचलर इन ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज थैरेपी (बीएएसएलपी) और बीएससी (एमएलटी) की दूसरे राउंड की काउंसलिंग होगी। इसके लिए छात्रों को 1000 रुपये की फीस देनी होगी। काउंसलिंग विश्वविद्यालय के द्वारका कैंपस में होगी। काउंसलिंग पूरी तरह से ऑफलाइन है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की माने तो बीपीटी के लिए एक कॉलेज बनारसीदास चांदीवाल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथेरेपी में सीटें खाली है। इसी तरह बीएएसएलपी में दो जगह स्पेशल आर्ट्स स्कूल और अली यावर जंग नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हियरिंग हैंडीकैप्ड में सीटें खाली है।
विज्ञापन
बीएससी (एमएलटी) प्रोग्राम में भी दो जगह इंटीग्रेटेड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी और कॉलेज ऑफ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, हिंदू राव हास्पिटल में है। काउंसलिंग के लिए ली जाने वाली एक हजार रुपये की फीस दाखिला नहीं मिलने पर वापस नहीं किया जाएगा। काउंसलिंग संबंधी अधिक जानकारी के लिए छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी जाकर देख सकता है।