{"_id":"58fa45df4f1c1b8c7a8b4921","slug":"convocation-of-pgimer-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआईएमईआर का सातवां दीक्षांत समारोह आयोजित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीजीआईएमईआर का सातवां दीक्षांत समारोह आयोजित
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 21 Apr 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
prakash javadekar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. राम मनोहर लोहिया सह पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) के सातवें दीक्षांत समारोह में 135 पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल छात्रों को डिग्री मिली। अलग-अलग विषयों में एमडी, एमएस, डीएम और एमसीएच करने वाले मेडिकल छात्रों को डिग्री दी गई।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने डिग्री पाने वाले नवोदित चिकित्सकों से कहा कि उत्साह से काम करें और मरीजों की सेवा करें। उत्साह से काम करने पर ही संतोष मिलता है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य के हर क्षेत्र में काम कर रही है। टीकाकरण की दिशा में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
पीजीआईएमईआर में तीन विषयों में नए कोर्स की शुरुआत की गई है, जिसमें न्यूनेटोलॉजी, रेस्पेरेट्री मेडिसिन और बायो केमिस्ट्री शामिल है। साइकेट्री डिपार्टमेंट की ओर से क्लीनिकल साइकोलॉजी में एमफिल और साइकेट्री सोशल वर्क की भी शुरुआत की गई है। मेडिकल रिकॉर्ड डिपार्टमेंट की ओर से मेडिकल रिकॉर्ड कीपिंग में डिप्लोमा की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के निर्देश पर अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट और नर्सेज की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा की शुरुआत के लिए एग्जामिनेशन सेल का गठन किया गया है। रेजिडेंट डॉक्टर्स के हॉस्टल के लिए 178 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए इसी वर्ष फरवरी माह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने धर्मशाला का उद्घाटन किया था।
कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, स्वास्थ्य सचिव सीके मिश्रा, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. जगदीश प्रसाद और इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. जगदीश प्रसाद सहित अन्य चिकित्सक और अधिकारी मौजूद थे।