फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   common man can complain on whats app for cheating in board exams

आम लोग भी कर सकेंगे वाट्सऐप पर बोर्ड में नकल की शिकायत 

Thu, 23 Feb 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 23 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
common man can complain on whats app for cheating in board exams
- फोटो : self
बोर्ड परीक्षा में वाट्सऐप के जरिए निगरानी होगी। परीक्षा की ड्यूटी देने वाले %गुरूजी’ फोटो खींचकर वाट्सऐप पर डालेंगे। जो जिला और मंडल स्तरीय बोर्ड परीक्षा अधीक्षक के पास पहुंचेगा।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड औपचारिक तौर पर इसके लिए मोबाइल नंबर जारी करेगा। इसका मकसद छात्रों को फोटोग्राफी का भय दिखाकर नकल करने से रोकना है। यह नंबर सार्वजनिक तौर पर जारी कर नकल रोकने के लिए आम लोगों से मदद भी मांगी गई है।
विज्ञापन


हरियाणा बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए इस बार कई तरह का प्रयोग कर रहा है। बोर्ड की पहले योजना स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की थी, लेकिन यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। ऐसे में बोर्ड ने %गुरुजी’ के स्मार्टफोन को ही नकल रोकने के लिए हथियार बनाने का निर्णय लिया है। परीक्षा की ड्यूटी देने वाले शिक्षकों को फोटो खींचने और वीडियोग्राफी करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के मुताबिक परीक्षा की ड्यूटी देने वाले शिक्षकों की एक वाट्सऐप ग्रुप बनाया जाएगा। जिसमें जिला परीक्षा अधीक्षक और मंडल स्तर पर निगरानी करने वाले अधिकारियों को जोड़ा जाएगा।

शिक्षक परीक्षा दे रहे छात्रों की फोटो खींचकर उसपर डाल देंगे। फोटो खींचने की जिम्मेवारी दूसरे क्लास रूम के शिक्षक करेंगे। अगर किसी छात्र संदिग्ध स्थिति में फोटो में दिखता है तो तत्काल संबंधित शिक्षक को चेक करने का आदेश दे सकेंगे।

प्रैक्टिकल परीक्षा की भी फोटोग्राफी
-बोर्ड परीक्षा के बाद स्कूलों में होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षा की भी फोटोग्राफी कराई जाएगी। छात्रों की प्रैक्टिकल अंक के साथ फोटोग्राफ भी स्कूलों द्वारा बोर्ड को भेजने होंगे। अधिकांश सरकारी स्कूलों में कैमरे की सुविधा नहीं होने की मोबाइल कैमरे ही सहायक बन रहे हैं।

आम आदमी भी कर सकते हैं शिकायत
-बोर्ड परीक्षा में हो रहे नकल को देखते हुए आम आदमी भी इस वाट्सऐप नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बोर्ड परीक्षा केंद्र का नाम, क्षेत्र समेत पूरा पता देना होगा। वाट्सऐप नंबर पर फोटो भेजने के बाद बोर्ड इसकी सूचना तत्काल मंडल स्तरीय निगरानी कमेटी और जिला शिक्षा अधिकारी को देगा। जिसके बाद कार्रवाई कराई जाएगी।


मीनाक्षी शारदा, जनसंपर्क उपनिदेशक, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड: बोर्ड परीक्षा की ओर से एक वाट्सऐप नंबर जारी किया जाएगा। इस पर कोई भी शिकायत कर सकता है। फोटो और सूचना भेजने के बाद बोर्ड के उडनदस्ते को तुरंत सूचित कर दिया जाएगा। बोर्ड हर नकलरहित परीक्षा कराने के लिए काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed