{"_id":"59f0c9414f1c1b6e548b8f05","slug":"common-entrance-exam-of-jnu-will-be-held-on-december-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू : संयुक्त प्रवेश परीक्षा 27 दिसंबर को","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेएनयू : संयुक्त प्रवेश परीक्षा 27 दिसंबर को
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
JNU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में स्नातक, परास्नातक, एमफिल व पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 27, 28, 29 व 30 दिसंबर को होगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम अप्रैल 2018 और चयनित छात्रों का दाखिला जुलाई में होगा। खास बात यह है कि एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम में इस साल 720 सीटों पर दाखिला होगा, जोकि पिछले सालों के मुकाबले सात फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
जेएनयू प्रबंधन के मुताबिक, दस स्कूल, 41 सेंटर और पांच स्पेशल स्कूल के विभिन्न 131 प्रोग्राम में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा में 1,05,008 छात्र बैठ रहे हैं। जोकि पिछले वर्ष के मुकाबले 42.6 फीसदी अधिक है। पिछले साल 73,725 छात्र परीक्षा में बैठे थे। बीए प्रोग्राम (फॉरेन लैंग्वेज) के लिए 459 सीट और परास्नातक के तहत एमए, एमएससी, एमटेक, एमएच प्रोग्राम में 1,118 सीट और डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स में 240 सीट उपलब्ध हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए जेएनयू 81 सेंटर बनाने जा रहा है, जिसमें से एक सेंटर काठमांडू में भी होगा। इसके लिए दो सौ टीचिंग के अलावा नॉन टीचिंग
विज्ञापन
स्टाफ की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं, विश्वविद्यालय की एक कमेटी इन प्रवेश परीक्षा सेंटर का औचक निरीक्षण भी करेगी।
पहली बार एमफिल व पीएचडी में सात फीसदी अधिक सीटें
जेएनयू कैंपस में वामपंथी छात्रों और शिक्षकों ने यूजीसी रेगुलेशन 2016 के नियमों को लागू होने से सीट कटौती का विरोध करते हुए केंद्र सरकार, यूजीसी समेत विश्वविद्यालय प्रबंधन को घेरा था। हालांकि पिछले सालों के मुकाबले इस वर्ष सबसे अधिक 720 सीटों के लिए एमफिल व पीएचडी प्रोग्राम के लिए दाखिले होंगे, जोकि पिछले सालों के मुकाबले सात फीसदी अधिक हैं।
विज्ञापन