फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Commerce will search wizard now commerce Talent, Talent Search Test will

अब कॉमर्स टैलेंट को खोजेगा कॉमर्स विजार्ड, होगा टैलेंट सर्च टेस्ट 

Wed, 05 Oct 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Oct 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Commerce will search wizard now commerce Talent, Talent Search Test will
परीक्षा

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) देशभर से कॉमर्स के टैलेंट को खोजने के लिए पहली बार कॉमर्स विजार्ड (टैलेंट सर्च टेस्ट) आयोजित करने जा रहा है। दिसंबर व जनवरी में दो स्तरों पर होने वाला यह टेस्ट ऑनलाइन व पैन-पैंसिल आधारित होगा। विजेता को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। 

विज्ञापन

आईसीएआई के अध्यक्ष सीए एम देवराजा रेड्डी ने बताया कि नौवीं, दसवीं, 11हवीं व 12वीं में छात्रों के बीच वाणिज्य (कॉमर्स) की शिक्षा को लोकप्रिय बनाने के लिए कॉमर्स विजार्ड शुरू किया जा रहा है। 
विज्ञापन


आईसीएआई की कैरियर काउंसलिंग कमेटी इसका आयोजन करेगी। इसे आईसीएआई कॉमर्स विजार्ड-2016 के नाम से जाना जाएगा। इसमें स्कूली छात्रों के अलावा पत्राचार वाले भी हिस्सा ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण फॉर्म भरना होगा। यह एक प्रकार का ऐप्टीट्यूट टेस्ट है। इसके जरिये कॉमर्स स्ट्रीम के टैलेंट की खोज कर, उसे प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 

ऐसा होगा टेस्ट का प्रारूप
कॉमर्स विजार्ड का आयोजन नौवीं-दसवीं व ग्याहरवीं-बारहवीं के लिए दो-दो स्तरों पर होगा। पहले स्तर का टेस्ट 11 दिसंबर और दूसरे स्तर का टेस्ट आठ जनवरी को होगा। 

चारों कक्षाओं में पहला स्तर ऑनलाइन व दूसरा स्तर पैन-पैसिंल माध्यम का होगा। नौवीं-दसवीं के दोनों स्तर के टेस्ट में बिजनेस स्टडी, मैथमैटिक्स, वर्तमान आर्थिक मामले व योग्यता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। 


ग्याहरवीं-बाहरवीं में बिजनेस मैथमैटिक्स, अर्थशास्त्र, फंडामेंटल ऑफ अकाउंटिंग व ऐप्टीट्यूट के सवाल होंगे। यह टेस्ट बहुविकल्पीय है, और 100-100 अंकों का होगा। पहले स्तर पर में हिस्सा लेने वालों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा, जबकि दूसरे स्तर में प्रत्येक कक्षा के पहले विजेता को एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed