फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Commerce in DU admission to the preparations of the Common Entrance

डीयू में कॉमर्स के दाखिले कॉमन एंट्रेंस से कराने की तैयारी

Sun, 25 Dec 2016 12:26 PM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Dec 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
Commerce in DU admission to the preparations of the Common Entrance
दिल्ली विश्वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय में कॉमर्स की हाई कटऑफ से छात्रों को छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, डीयू प्रशासन शैक्षणिक सत्र 2017-18 में यूजी स्तर पर कॉमर्स के दाखिले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट से लिए जाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


इसमें बीकॉम पास, बीकॉम ऑनर्स, बीएमएस, बीएफआईए जैसे कोर्सेज को एकसाथ कॉमन एंट्रेंस लिए जाने की संभावनाओं को देखा जा रहा है। यह भी देखा जा रहा है कि टेस्ट ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन आयोजित किया जाए।
विज्ञापन


इसके लिए विभिन्न हितधारकों से फीडबैक लिया जा रहा है। डीयू में यूजी-पीजी स्तर के दाखिलों के लिए एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी हर पहलुओं पर गौर कर विभिन्न संभावनाओं को तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट ऑफलाइन होगा या ऑनलाइन इसके लिए भी बात हो रही है

Commerce in DU admission to the preparations of the Common Entrance
दिल्ली विश्वविद्यालय
दाखिला कमेटी के संयोजक डॉ. मनोज खन्ना ने बताया कि यूजी-पीजी के दाखिलों से संबंधित ऐसा सिस्टम विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं जो छात्रों के लिए आसान व स्टूडेंट फ्रेंडली हो। डॉक्टर खन्ना के अनुसार बीते साल के फीडबैक को देखकर ही आगे बढ़ रहे हैं। यह देखा जा रहा है कि कहां-कहां प्रवेश परीक्षाओं से दाखिले लेने की संभावनाएं हैं। 

इस बात की तकरीबन तैयारी कर ली गई है कि कॉमर्स के दाखिले के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट लिया जाए। इसके लिए विभिन्न हितधारकों से फीडबैक लिया जा रहा है। वहीं अभी कुछ आधिकारिक औपचारिकताएं भी पूरी करनी होंगी। टेस्ट ऑफलाइन होगा या ऑनलाइन इसके लिए भी बात हो रही है। यदि कॉमन टेस्ट होता है तो इसमें 12वीं के अंकों व टेस्ट के अंकों का वेटेज रहेगा। उसके आधार पर ही एक कटऑफ तैयार होगी।

इसके लिए संसाधनों को भी विकसित करने की दिशा में कदम आगे बढ़ा दिया गया है। चूंकि दाखिले जून में शुरू होते हैं लिहाजा अभी बारीकी से हर पहलू पर गौर किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बीते साल पीजी कोर्सेज के दाखिले पूरी तरह से ऑनलाइन हुए। इन कोर्सेज के दाखिलों के लिए दिल्ली के बाहर अन्य राज्यों में भी सेंटर बनाए गए थे। बीते साल के ऑनलाइन दाखिलों से सबक लेते हुए यह प्रयास रहेगा कि छात्रों को बीते साल जिस तरह की समस्याएं आई वह सत्र 2017 के दाखिलों में न आएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed