फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   College will be 100 percent cashless in new year

नए साल में 100 प्रतिशत कैशलेस हो जाएंगे कॉलेज

Wed, 21 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 21 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
College will be 100 percent cashless in new year

शिक्षण संस्थान नए वर्ष के साथ ही 100 प्रतिशत कैशलेस होने की तैयारी में है। कॉलेजों में कैशलेस मैनेजमेंट प्रणाली पर काम शुरू कर दिया गया है। शहर के केएल मेहता दयानंद कॉलेज ने कॉलेज को कैशलेस करने के लिए नवंबर व दिसंबर माह की फीस छात्राओं से नहीं ली है, अब जनवरी में फीस डिजिटल प्रक्रिया के तहत ही ली जाएगी।

विज्ञापन


नवंबर माह में नोटबंदी होने के कारण नकदी का संकट भी आ गया था। नकदी के संकट के चलते भारी संख्या में छात्राएं पुराने नोट लेकर फीस जमा कराने पहुंचीं, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने पुराने नोट लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इस संकट से उबरने के लिए अब कैशलेस प्रणाली पर काम किया जा रहा है। जिसको ध्यान में रख कॉलेज प्रबंधन अब नवंबर व दिसंबर माह की फीस जनवरी में लेगा। वहीं, डीएवी शताब्दी कॉलेज ने अपना कैश काउंटर बंद कर डिजिटल प्रणाली की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन की तरफ से स्वाइप मशीन लगाई जा रही है।। हालांकि, कैंटीन आदि में पेटीएम आदि से भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उधर, हरियाणा सरकार की ओर से गठित दो सदस्यीय समिति ने वाईएमसीए विश्वविद्यालय में डिजिटल प्रणाली की समीक्षा की।


राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के तकनीकी निदेशक सुशील कुमार व महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय बड़ोदा के उप-कुलसचिव दर्शन जी मारू की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रोफेसर संदीप ग्रोवर, प्रोफेसर सीके नागपाल, डिजिटल योजना के नोडल अधिकारी प्रोफेसर नरेश चौहान, कुल सचिव डॉ. एसके शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed