{"_id":"59d77d6a4f1c1bc9678b4629","slug":"college-students-will-get-insurance-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज विद्यार्थियों का होगा दुर्घटना बीमा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कॉलेज विद्यार्थियों का होगा दुर्घटना बीमा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 07 Oct 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों का दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। पिछले दिनों हाईवे पर दुर्घटना में एक छात्रा की मौत के बाद से यह मांग उठ रही थी, जिसपर जिला प्रशासन की ओर से जल्द ही यह कदम उठाया जा सकता है। इस योजना से जिले के तकरीब 35 हजार छात्र बीमा के दायरे में आ जाएंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में सभी कॉलेजों से विद्यार्थियों की सूची तैयार करने के लिए कहा गया है। 30 मार्च 2017 को आदर्श कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी छात्रा नेहा की मैगपाई चौक के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसी तरह 4 सितंबर 2017 नेहरू कॉलेज में एमए फाइन ईयर की छात्रा प्रियंका की मैगपाई के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जिसके बाद विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर छात्र संगठनों ने आवाज उठाई थी। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप धनखड़ ने बताया कि इस संबंध में जिला उपायुक्त से मुलाकात की गई थी। उन्होंने आश्वस्त किया है कि बीमा कराए जाने की योजना तैयार हो गई है। जल्द ही चंड़ीगढ़ में होने वाली बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा।
विज्ञापन