फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm yogi launched hindi version of 'exam warriors'

CM योगी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ का किया विमोचन, बताए सफलता के मूल मंत्र

Sun, 11 Feb 2018 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Feb 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
cm yogi launched hindi version of 'exam warriors'
cm yogi - फोटो : vivek nigam

हर व्यक्ति अपने आपमें छात्र है। ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति होने के चलते मनुष्य को सदैव कुछ न कुछ सीखना होता है। इसलिए सदैव सीखने की प्रवृति रखें।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित ‘एग्जाम वॉरियर्स’ के हिंदी संस्करण के विमोचन पर यह बात कही।
विज्ञापन


नेहरू स्मारक संग्रहालय व पुस्तकालय में छात्रों के साथ मुख्यमंत्री ने पुस्तक का विमोचन किया।

इस पुस्तक में सफलता के 25 मूल मंत्र हैं

cm yogi launched hindi version of 'exam warriors'
cm yogi - फोटो : vivek nigam

उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में सफलता के 25 मूल मंत्र हैं और मंत्र की महत्ता भारतीयों से अधिक कौन समझ सकता है। यह पुस्तक युवाओं को परीक्षा को उत्सव के रूप में मनाने की दिशा देगी।

आप परीक्षा केंद्र में हंसते हुए जाएंगे तो प्रश्न पत्र देखकर डरेंगे नहीं, बल्कि समझकर हल निकालेंगे। परीक्षा आपके व्यक्तित्व नहीं, बल्कि मौजूदा तैयारियों का मूल्यांकन है। सर्वश्रेष्ठ देने के लिए आराम जरूर करें। प्रस्तुति कामयाबी की कुंजी है, इस पर फोकस करें। 

कावंड यात्रा के उदाहरण से दिया मंत्र 

cm yogi launched hindi version of 'exam warriors'
cm yogi - फोटो : vivek nigam

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हरिद्वार तक कावंड यात्रा निकलती है। इसमें करीब चार करोड़ भक्त शामिल होते हैं। हमने समीक्षा की तो प्रशासन ने तैयारियों के रूप में लाउडस्पीकर, डीजे, शंखनाद समेत यात्रा के दौरान मार्केट बंद कर दिए थे।

हमने प्रशासन को दिल्ली व उत्तराखंड सरकार से बैठक की राय दी। प्रशासन पहले की तैयारी करता तो अवश्य दिक्कत आती, लेकिन बिना किसी रोक के आपसी समन्वय से यात्रा सफल रही।

इसी तरह अभिभावक रोक-टोक के बजाय एक अनुशासन से बच्चे को परीक्षा की तैयारी कराएं तो सफलता जरूर मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed