फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm kejriwal met students at harvard kennedy

हार्वर्ड कैनेडी स्कूल के छात्रों से मिले सीएम केजरीवाल

Fri, 15 Dec 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Dec 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
cm kejriwal met students at harvard kennedy
kejriwal at harvard university - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को हार्वर्ड कैनेडी स्कूल के छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस मौके पर विदेशी छात्रों ने दिल्ली में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे बुनियादी बदलावों पर जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उन्हें बताया कि जैसे ही दिल्ली में आप की सरकार बनी, भ्रष्टाचार विरोधी कानून पास किया गया। एंटी करप्शन ब्रांच के जरिये भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की।
विज्ञापन


बिजली, पानी, स्कूल व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई फैसले लिए। उन्होंने बताया कि सरकार की कोशिश है कि दिल्लीवासियों की बुनियादी जरूरतें पूरी की जाएं।

इसके लिए सात सेक्टरों बिजली, पानी, सड़क शिक्षा, स्वास्थ्य, सीवर और साफ-सफाई पर काम हो रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार अपने बजट का एक तिहाई हिस्सा शिक्षा और बीस फीसदी स्वास्थ्य पर खर्च कर रही है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed