{"_id":"591873d14f1c1b0f3c8512d4","slug":"clat-exam-held-for-admission-in-law-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लैट एग्जाम: 2100 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
क्लैट एग्जाम: 2100 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 16 May 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
students
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के 18 नेशनल लॉ कॉलेज में कानून की पढ़ाई के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) की ऑनलाइन परीक्षा रविवार को हुई। इसके लिए शहर में बने छह परीक्षा केंद्रों में दोपहर 3 से शाम 5 बजे की शिफ्ट में करीब 2100 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के अलावा आईडी प्रुफ नहीं लाने वाले छात्रों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
क्लैट परीक्षा के विशेषज्ञ अमित रस्तोगी का कहना है कि 200 अंकों का प्रश्नपत्र चार भागों में बंटा था। इसमें 50 अंक के लीगल एप्टीट्यूट का हिस्सा काफी कठिन रहा। तकनीकी तौर पर यह हिस्सा छात्रों के लिए कठिन था, जबकि गणित का हिस्सा औसत रहा। अंग्रेजी के सात प्रश्न अधिक कठिन थे। 20 अंक के एलिमेंट्री मैथ साधारण रहा।
विज्ञापन
वहीं, छात्रों का कहना है कि लॉजिकल रीजनिंग एसएससी स्तर की थी, जो न तो कठिन रही और न ही सामान्य। बता दें कि परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक अब आंसर की 16 मई को जारी होगी। परिणाम 29 मई को जारी होगा। इसके बाद सीट अलॉट की प्रक्रिया 5 जून से शुरू होगी।
विज्ञापन