फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   classes will be available till 7 pm in du

डीयू का निर्णय, शाम 7 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

Fri, 26 Aug 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Aug 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
classes will be available till 7 pm in du
दिल्ली विश्वविद्यालय में शुक्रवार से एलएलबी दाखिले की शुरुआत होने जा रही है। डीयू प्रशासन ने बुधवार को एलएलबी कक्षाओं की समयावधि के बारे में जानकारी जारी की थी। अब प्रशासन ने तीन सेंटरों में से एक सेंटर की समयावधि में संशोधन किया है।
विज्ञापन


पहले कैंपस लॉ सेंटर पर कक्षाएं सुबह 8.30 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होनी थी, लेकिन अब ये कक्षाएं सुबह 8.30 बजे से लेकर शाम सात बजे तक लगेंगी।
 
डीयू ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि एलएलबी में दाखिले से पहले छात्रों को अपने अंकों, सेंटर की प्राथमिकता व अन्य जरूरी जानकारी पीजी दाखिला पोर्टल पर अपडेट करना होगी। 26 अगस्त की सुबह 6 बजे तक ही पीजी दाखिला पोर्टल पर जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन


जो छात्रों 13 से 16 जुलाई के बीच और 19 से 21 जुलाई के बीच जानकारी अपडेट कर चुके हैं, उन्हें भी जानकारी दोबारा देनी होगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि पोर्टल पर जानकारी अपडेट करना दाखिले की गांरटी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैंक व श्रेणी से दाखिले
एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में सामान्य श्रेणी के 1 से 3000 रैंक पाने वाले छात्रों को, ओबीसी श्रेणी में 1 से 2000 रैंक वाले व एससी श्रेणी से रैंक 1 से 1200 को यह जानकारी देने के लिए कहा गया है।


इसके अलावा एसटी, पीडब्ल्यूडी व शहीद विधवा बच्चों के श्रेणी में सभी रैंक वालों को जानकारी अपडेट करनी होगी। दाखिले के बाद फीस ऑनलाइन ही दाखिला पोर्टल पर जमा करानी होगी। तय समय तक फीस जमा नहीं कराने वालों का दाखिला पूरा नहीं माना जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed