{"_id":"57a74e204f1c1b356a2b952f","slug":"civil-services-examination-held-at-43-centers-and-included-13-thousand-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 केंद्रों पर हुई सिविल सर्विसेज की परीक्षा, 13 हजार परीक्षार्थी हुए शामिल ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
43 केंद्रों पर हुई सिविल सर्विसेज की परीक्षा, 13 हजार परीक्षार्थी हुए शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षार्थियों ने रविवार को सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा दी। 43 केंद्रों पर करीब 13 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्वक रही।
विज्ञापन
पूरी परीक्षा के दौरान 21 ड्यूटी मजिस्टे्ट तैनात थे। परीक्षा पर खुद अतिरिक्त जिला उपायुक्त विनय प्रताप नजर बनाए हुए थे। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में इस बार 45 दिव्यांग उम्मीदवार शामिल हुए।
विज्ञापन
दो पाली में आयोजित इस परीक्षा को लेकर छात्रों में बहुत उत्सुकता दिखी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही छात्र पहुंच चुके थे। परीक्षा में किसी तरह की नकल न हो, इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह-सुबह जैमर लगा दिए गए।
विज्ञापन
परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले प्रश्न पत्रों को परीक्षा केंद्रों पर डाक खाने से पहुंचाया गया। परीक्षा में ड्यूटी देने वाले इंवीजिलेटर के लिए संघ लोक सेवा आयोग की ओर पहचान पत्र जारी किया गया था।
परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कक्ष में 24 छात्रों को बैठा गया था। वहां पर दो इंवीजिलेटर की ड्यूटी में एक संबंधित विद्यालय से तथा दूसरा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मौजूद था।
परीक्षा में शामिल छात्रों को इस बार हिंदी में अनुवाद को लेकर आपत्ति रही। यूपीएससी की कोचिंग देने वाले सचिन बंसल ने बताया कि मॉर्डन इंडिया पर अधिक फोकस नहीं था।
प्राचीन इतिहास से केवल एक प्रश्न पूछा गया। भारतीय अर्थव्यवस्था से अधिक प्रश्न पूछे गए। पहला पेपर के मुकाबले दूसरा पेपर सीसेट का प्रश्न कठिन था।