फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chartered accountant will be exam with open book method

सीए में ओपन बुक पद्धति से परीक्षा होगी, नोट्स, पाठ्य पुस्तक ले जा सकेंगे विद्यार्थी

Sun, 19 Aug 2018 11:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 19 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Chartered accountant will be exam with open book method
फाइल फोटो
द इंस्ट्यिूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) एग्जामिनेशन सिस्टम में बड़े बदलाव करते हुए ओपन बुक व्यवस्था से परीक्षा लेने जा रहा है। यह व्यवस्था सीए फाइनल परीक्षा से लागू होगी। 
विज्ञापन


इस व्यवस्था के तहत परीक्षा के दौरान छात्र किताबें, अध्ययन सामग्री या नोट्स परीक्षा हॉल में ले जा सकेंगे और और परीक्षा में सवालों के जवाब देने के लिए उनसे परामर्श लेंगे। 
विज्ञापन


आईसीएआई ने मई 2018 में सीए फाइनल (न्यू कोर्स) के पेपर 6 में इलेक्टिव विषयों की शुरुआत की है। ऐसे में नवंबर में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए इन विषयों की परीक्षा ओपन बुक व्यवस्था से कराने का फैसला किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पद्धति में अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में अपनी सामग्री लाने की अनुमति होगी और वह परीक्षा में सवालों के जवाब देखकर दे सकेंगे। इस तरह की सामग्री में अध्ययन सामग्री, अभ्यास मैनुअल, आईसीएआई की ओर से अभ्यास के लिए उपलब्ध कराए गए टेस्ट पेपर, पाठ्य पुस्तकें, नोट्स व अन्य संदर्भ सामग्री शामिल है।

इससे विद्यार्थियों की विश्लेषण क्षमता को परखा जा सकेगा, वहीं उनके प्रजेंटेशन स्किल का भी पता चलेगा। आईसीएआई ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, आई पैड या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

वहीं एक-दूसरे के बीच किसी भी सामग्री की अदला-बदली करने की भी अनुमति नहीं होगी। यह व्यवस्था नवंबर और उसके बाद होने वाली परीक्षा से लागू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed