{"_id":"57585a2c4f1c1bca389c52af","slug":"changes-in-university-entrance-exams-time-and-date-for-the-students-involved-in-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू प्रवेश परीक्षाओं में बदलाव, समय और तारीख में उलझे छात्रों के लिए राहत","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू प्रवेश परीक्षाओं में बदलाव, समय और तारीख में उलझे छात्रों के लिए राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
du admission
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट) कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तारीख व समय के फेर में उलझे छात्रों के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन
डीयू प्रशासन ने एक ही दिन एक ही समय पर पड़ रही तीन परीक्षाओं की तिथियों व समय में बदलाव कर दिया है। उल्लेखनीय है कि एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी फॉरेंसिक साइंस व एमएससी बॉयोकेमिस्ट्री की परीक्षा 20 जून को शाम चार बजे से छह बजे होनी तय थी। लेकिन अब न केवल तिथि में बदलाव कर दिया गया है बल्कि समय में भी परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
अब एमएससी केमिस्ट्री की परीक्षा 20 जून को शाम चार बजे से शाम 6 बजे तक होगी। जबकि एमएससी फॉरेंसिक साइंस की प्रवेश परीक्षा 23 जून दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं बॉयोकेमिस्ट्री के लिए प्रवेश परीक्षा 23 जून को ही शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगी। साथ ही प्रशासन ने 19 जून से 23 जून के बीच में एमफिल व पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए भी तिथियां जारी कर दी हैं।