फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   central university of haryana mahendergarh online application window open till 25 april

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में अब 25 अप्रैल तक करें आवेदन

Wed, 08 Apr 2020 01:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 08 Apr 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
central university of haryana mahendergarh online application window open till 25 april
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 में विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में दाखिला आवेदन पत्र भरने की तिथि 25 अप्रैल तक बढ़ा दी है। स्नातक, स्नातकोत्तर, एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम के सभी छात्र अब नई तिथि के तहत आवेदन कर सकेंगे। पहले छात्र 11 अप्रैल तक ही आवेदन कर सकते थे।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ के मुताबिक, लॉकडाउन से पहले ऑनलाइन दाखिला आवेदन विंडो खोल दी गई थी। हालांकि बीच में अचानक कोरोना वायरस से बचाव के चलते शिक्षण संस्थानों को बंद करना पड़ा।
विज्ञापन


इस कारण काफी छात्र आवेदन करने से छूट गए थे। इसलिए छात्रों को सुविधा देने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि बढ़ाई गई है। विश्वविद्यालय में दाखिला केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी)-2020 के आधार पर होता है। स्नातक, स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 30 व 31 मई और शोध पाठ्यक्रमों के लिए छह व सात जून को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed