{"_id":"57f0a0264f1c1b9a115745cf","slug":"ccsu-university-students-asked-cm-for-irregularities","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू छात्राओं का सवाल: सीएम बताएं छात्र-छात्राओं में भेद क्यों","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीसीएसयू छात्राओं का सवाल: सीएम बताएं छात्र-छात्राओं में भेद क्यों
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू की सांध्यकालीन कक्षाओं में छात्राओं को दाखिला न देने पर सभी कॉलेजों में छात्राओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। कई कॉलेजों की छात्राओं और प्रबंधन ने यूनिवर्सिटी और यूजीसी के अलावा सपा सरकार को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि एक ओर तो सरकारें लड़का-लड़की में भेद दूर करने का प्रचार कर रही हैं तो वहीं, यूनिवर्सिटी खुलेआम छात्राओं को दाखिला देने से इंकार कर रही है। सीएम बताएं कि छात्र-छात्राओं में भेद क्यों।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले सप्ताह चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की ओर से कॉलेजों और छात्रों की मांग पर सांध्यकालीन कक्षाएं चलाने के लिए अनुमति दी गई थी। इनमें 27 कॉलेजों की सूची जारी की गई थी, मगर सांध्यकालीन कक्षाओं में छात्राओं को दाखिला ना देने का निर्णय लेते हुए यूनिवर्सिटी ने तीन-चार कॉलेजों की अनुमति रद्द कर दी थी। इसके बाद से ही गाजियबाद, गौतमबुद्घनगर और बुलंदशहर आदि जिलों में छात्राएं लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन