{"_id":"58e24cf24f1c1bbf6e5b4ea0","slug":"ccsu-online-fill-form-last-date-15-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"CCSU : एमपीएड और बीपीएड मुख्य परीक्षा ऑनलाइन भरें फॉर्म, आखिरी तारीख 15 अप्रैल ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
CCSU : एमपीएड और बीपीएड मुख्य परीक्षा ऑनलाइन भरें फॉर्म, आखिरी तारीख 15 अप्रैल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 04 Apr 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
online exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की मुख्य परीक्षा एमपीएड द्वितीय वर्ष (सत्र 2013-14 और 14-15), भूतपूर्व और बैक परीक्षा-एमपीएड प्रथम वर्ष (सत्र 13-14 और 14-15), एमपीएड प्रथम सेमेस्टर दिसंबर-2016 (सत्र 16-18), बीपीएड प्रथम वर्ष 2016 (सत्र 16-18) में काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेशित छात्रों के परीक्षा फार्म पांच अप्रैल से भरे जाएंगे।
विज्ञापन
फार्म सीसीएसयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे जाएंगे। सीसीएसयू की वेबसाइट पर इस संबंध में सरकुलर जारी कर दिया गया है। विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरते समय अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
फार्म और परीक्षा शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा फार्म और परीक्षा शुल्क सहित परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल है। भरे गए परीक्षा फार्म को संबंधित महाविद्यालय-संस्थान में जमा कराने की अंतिम तारीख 18 अप्रैल है।
विज्ञापन
वहीं महाविद्यालय-संस्थान द्वारा परीक्षा फार्म को सीसीएसयू में जमा कराने की अंतिम तारीख 20 अप्रैल रखी गई है।