{"_id":"58b415264f1c1bc0568319a5","slug":"ccsu-now-transgender-will-give-exam-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीसीएसयू : मुख्य परीक्षाओं में पहली बार ट्रांसजेंडर भी देंगे परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीसीएसयू : मुख्य परीक्षाओं में पहली बार ट्रांसजेंडर भी देंगे परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 27 Feb 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की एक मार्च से प्रस्तावित मुख्य परीक्षाओं में पहली बार ट्रांसजेंडर भी परीक्षा देंगे। वहीं, इस बार परीक्षाओं में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक रहेगी। जिले में विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में करीब साढ़े बाहर हजार छात्राएं मुख्य परीक्षा में शामिल होंगी।
विज्ञापन
छात्रों की संख्या साढ़े नौ हजार के करीब रहेगी। वहीं, मुख्य परीक्षा में बीए, बीएससी और एमए की परीक्षाओं में छात्राओं की संख्या अधिक है। विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में गौतमबुद्ध नगर में इस बार करीब 22 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
इसमें 9757 छात्र व 12765 छात्राएं शामिल रहेंगी। इसी के साथ दो ट्रांसजेंडर भी परीक्षा में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मुख्य परीक्षा के लिए कुल 260 परीक्षा केंद्र और 25 नोडल सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जल्द ही अपलोड करेगा। परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गौतमबुद्ध नगर में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
पिछले नतीजों पर नजर डालें तो बीए प्रथम वर्ष में जितने छात्र प्रवेश लेते हैं उसके आधे ही अंतिम वर्ष की परीक्षा के पेपर देते हैं। बीकॉम और बीएससी में भी यही स्थिति है।