{"_id":"5846ff374f1c1b6576447df2","slug":"ccsu-last-date-of-form-extend","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीसीएसयू : फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू
- फोटो : Demo Pic
सीसीएसयू ने स्नातक प्रथम वर्ष रेगुलर कोर्स के परीक्षा फॉर्म बंद करते हुए अन्य सभी कोर्स व कक्षाओं के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय ने यूजी रेगुलर और यूजी-पीजी निजी द्वितीय-तृतीय वर्ष के फॉर्म भी खोल दिए हैं। छात्र अब डिविजन इंप्रूवमेंट और एकल विषय के फॉर्म भी भर सकते हैं।
विज्ञापन
छात्र अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जा सकते हैं। सीसीएसयू में मौजूदा समय में जारी ऑनलाइन प्रक्रिया में केवल स्नातक रेगुलर प्रथम वर्ष के फॉर्म ही बंद किए गए हैं। इस कोर्स में निर्धारित फॉर्म भरे जा चुके हैं। शेष सभी वर्षों में विश्वविद्यालय ने छात्रों को राहत दी है।
विज्ञापन
स्नातक रेगुलर द्वितीय व तृतीय वर्ष, पूर्व, एकल विषय, श्रेणी सुधार, यूजी-पीजी प्राइवेट द्वितीय-तृतीय वर्ष श्रेणी सुधार के फार्म छात्र 15 दिसंबर तक ऑनलाइन भर सकते हैं। छात्रों को इसी दिन ऑनलाइन फीस भी जमा करनी होगी। यूजी-पीजी प्राइवेट प्रथम वर्ष के फॉर्म भी 15 दिसंबर तक ऑनलाइन जारी रहेंगे।
विज्ञापन
19 दिसंबर फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि
छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरकर कॉलेज में 19 दिसंबर तक जमा कराने होंगे। वहीं यूजी-पीजी व्यावसायिक कोर्स के परीक्षा फॉर्म भी अब 15 दिसंबर तक ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। व्यवसायिक कोर्स के फॉर्म कॉलेज में 18 दिसंबर तक जमा होंगे।