फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ccsu: experimental tests directed to make in February B.Ed.

सीसीएसयू : फरवरी में ही बीएड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने का निर्देश

Tue, 07 Feb 2017 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 07 Feb 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
ccsu: experimental tests directed to make in February B.Ed.
demo pic - फोटो : अमर उजाला

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने बीएड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं खत्म नहीं कराने वाले कॉलेजों को जल्द परीक्षाएं कराने को निर्देश जारी किए हैं। कॉलेजों को 14 से 16 फरवरी तक बीएड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने का निर्देश दिया गया है। सत्र 2015-17 की प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं कराने वाले कॉलेजों को सीसीएसयू ने निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन



छात्रों की शिकायत के बाद सीसीएसयू ने निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि निर्धारित तिथि तक सभी कॉलेजों को छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं हर हाल में संपन्न करानी होंगी।
विज्ञापन



ऐसा नहीं करने वाले कॉलेजों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी।  प्रयोगात्मक परीक्षा देने से छूटे छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक और मौका दिया है। किसी कारणवश मौखिक और प्रयोगात्मक परीक्षा देने से छूटे छात्र 15 फरवरी तक 1500 रुपये का परीक्षा शुल्क जमा कर दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग में निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा कराना होगा। बीएड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं कराने वाले कॉलेजों को निर्देश जारी किया गया है। इसमें निर्धारित तिथि तक छात्रों की परीक्षाएं पूरी कराने का निर्देश दिया गया है।
डॉ. प्रशांत कुमार, सहायक प्रवक्ता सीसीएसयू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed