फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ccsu admission process rules and regulations

सीसीएसयू: दाखिले के पंजीकरण में नहीं कर पाएंगे गड़बड़ी

Sat, 03 Jun 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 03 Jun 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
 ccsu admission process rules and regulations
students - फोटो : google

सीसीएसयू ने दाखिले के ऑनलाइन पंजीकरण सिस्टम में जांच प्रक्रिया लगाई है। इससे संबद्ध कॉलेजों में वर्ष 2017-18 में दाखिले के पंजीकरण में विद्यार्थी या साइबर कैफे गड़बड़ी नहीं कर पाएंगे। सीसीएसयू के मुताबिक, बीते साल तमाम साइबर कैफे संचालकों की गड़बड़ी की वजह से छात्रों को दिक्कत हुई थी। 

विज्ञापन


उन्होंने छात्रों के मोबाइल नंबर की जगह अपने नंबर भर दिए थे। ऐसे में विश्वविद्यालय की ओर से भेजे जाने वाले मैसेज छात्रों को न मिलकर साइबर कैफे संचालकों को मिलते थे। इस साल से साइबर कैफे एक मोबाइल नंबर पर कई छात्रों का पंजीकरण नहीं करा पाएंगे। अब एक ई-मेल आईडी और एक मोबाइल नंबर पर सिर्फ  एक ही छात्र का पंजीकरण होगा। 
विज्ञापन


पंजीकरण के दौरान छात्रों की मार्कशीट के रिकॉर्ड की जांच भी होगी। इसलिए सीसीएसयू छात्रों से 10वीं की मार्कशीट और रोल नंबर ले रहा है। इससे छात्र का यूनिक आईडी बनाया जाएगा। वहीं, फॉर्म में किसी प्रकार की गलती होने पर छात्र कॉल सेंटर में आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed