{"_id":"592847854f1c1b7e4e5365e6","slug":"ccsu-admission-process-and-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू: मोबाइल नंबर बदला तो दाखिला मुश्किल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीसीएसयू: मोबाइल नंबर बदला तो दाखिला मुश्किल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 27 May 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
students
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक, परास्नातक और बीएड में दाखिले के लिए लाइन में लगे छात्रों ने अगर अपना मोबाइल नंबर बदला तो उन्हें एडमिशन नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
छात्रों ने आवेदन पत्र में नंबर दिया है काउंसलिंग के वक्त उसी पर एसएमएस भेजा जाएगा। विश्वविद्यालय में 10 जून से यूजी प्रथम वर्ष के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
वहीं लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से भी बीएड कॉलेजों में 1 जून से काउंसलिंग प्रस्तावित है।