{"_id":"591ef7cf4f1c1bd520f24e60","slug":"ccsu-admission-form-available-in-both-hindi-and-english","type":"story","status":"publish","title_hn":" अब हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मिलेंगे CCSU के फॉर्म","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अब हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मिलेंगे CCSU के फॉर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 19 May 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा के लिए सीटिंग प्लान देखते छात्र-छात्राएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने डिग्री में छात्रों के हिंदी नाम में होने वाली गलतियों को सुधारने के लिए नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए भरा जाने वाला पंजीकरण फॉर्म अंग्रेजी और हिंदी दोनों, भाषा में भी मिलेगा।
विज्ञापन
सीसीएसयू के छात्रों की डिग्री हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रकाशित होती है। विवि के मुताबिक डिग्री प्रिंट करते वक्त छात्रों के नाम सहित तमाम जानकारियों को अंग्रेजी से हिंदी भाषा में बदला जाता है, जिससे छात्रों के नाम कई बार बदल जाते हैं। ऐसे में वर्ष 2017-18 नए सत्र की प्रक्रिया से पहले यह बदलाव लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
अभी तक विश्वविद्यालय छात्रों से उनकी सभी सूचनाएं अंग्रेजी में ही भरवाता है। इसके बाद में अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण छात्रों का ब्यौरा संबंधित कंपनी को दे दिया जाता है। कंपनी अंग्रेजी में दर्ज सूचना के आधार पर उनका हिंदी भाषा में अनुवाद करती हैै। कई बार छात्रों के नाम हिंदी में बदल जाते हैं।
विज्ञापन