फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CCS University: The new app will be registered on the complaint, the deposit fee will

सीसीएस यूनिवर्सिटी: नए एप पर ही दर्ज होगी शिकायत, जमा होगी फीस

Tue, 03 Jan 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 03 Jan 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
CCS University: The new app will be registered on the complaint, the deposit fee will
file photo

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय छात्रों की सुविधा के लिए फरवरी में मोबाइल ऐप लांच करने जा रहा है। ऐप के माध्यम से छात्रों को मोबाइल पर ही विश्वविद्यालय की सभी जानकारी मिल जाएगी। यही नहीं, इसके जरिए शिकायत से लेकर फीस तक जमा करा सकेंगे। अभी तक छात्रों को ऑनलाइन सुविधाओं के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाना पड़ता है। 

विज्ञापन


बता दें कि बीते वर्ष एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की ओर से वन व्यू नाम से मोबाइल ऐप लांच किया गया था। इसी ओर कदम बढ़ाते हुए सीसीएसयू  मोबाइल ऐप को तैयार करवा रहा है।
विज्ञापन


अभी इस ऐप का आईटी कंपनी की ओर से परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण के दौरान अगर ऐप में कोई कमी मिलती है तो उसको दूर किया जाएगा। ऐप के जरिए छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन से सीधे जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक सुविधा शिकायत करने वालों को मिलेगी। छात्रों की शिकायत का विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एक सप्ताह के अंदर निस्तारण किया जाएगा। ऐप पर विश्वविद्यालय से संबंध कॉलेजों के सात लाख  छात्रों को लाभ मिलेगा। यह जानकारी विवि के रजिस्ट्रार दीपचंद ने दी।


छात्र ऐप के माध्यम से ऑनलाइन उत्तर पुस्तिका देखने के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद विश्वविद्यालय संबंधित छात्र को लॉगिन आईडी व पासवर्ड निर्धारित मोबाइल नंबर पर भेजेगा, जो दो सप्ताह तक वैध रहेगा। छात्र इसके माध्यम से घर बैठे अपनी उत्तरपुस्तिका देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed