{"_id":"58de78d84f1c1b866b63db03","slug":"ccs-university-students-has-to-wait-for-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएड दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए करना होगा और इंतजार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एमएड दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए करना होगा और इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 01 Apr 2017 09:27 AM IST
सार
एमएड दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए करना होगा और इंतजार
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध एमएड कॉलेजों में सत्र 2011-12 में सीधे प्रवेश पाने वाले छात्रों को दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। सीसीएसयू इन छात्रों की फिर से जांच कराते हुए परिणाम पर बाद में फैसला करेगा।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने सीसीएसयू को आदेश दिया था कि मामले की जांच करके जवाब दाखिल करें। इसके बाद विश्वविद्यालय ने कार्यपरिषद टीम गठित की थी। कार्यपरिषद टीम ने सीसीएसयू को फिर से तथ्यों की जांच कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
ऐसे में अब विश्वविद्यालय पूरे मामले की फिर से जांच कराते हुए अगली कार्यपरिषद की बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। बता दें कि सत्र 2011-12 में खाली सीटों पर एमएड कॉलेजों ने बिना काउंसलिंग के छात्रों के सीधे प्रवेश दिया गया था।
विज्ञापन
सीसीएसयू ने एक सेमेस्टर की परीक्षा भी करा दी थी, लेकिन इसके खिलाफ कुछ कॉलेज हाईकोर्ट चले गए थे। हाईकोर्ट ने सीसीएसयू की प्रक्रिया को रोकते हुए जवाब मांगा था। कोर्ट में यह मामला लंबित चल रहा है।
आज से भरे जाएंगे फॉर्म
सीसीएसयू से संबद्ध परंपरागत, व्यावसायिक व सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 1 अप्रैल से सेमेस्टर परीक्षाओं के फॉर्म भरे जाएंगे। वहीं, कॉलेजों में सेमेस्टर और बीएड परीक्षाएं मई के दूसरे सप्ताह से शुरू हो जाएंगी। 10 अप्रैल तक फॉर्म भरे जाएंगे।