{"_id":"595916334f1c1b3c238b491f","slug":"cbse-will-release-answer-seat-at-sunday-midnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने देर रात जारी की आंसर सीट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीबीएसई ने देर रात जारी की आंसर सीट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Jul 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में नीट-2017 की पीडीएफ एंसर सीट रविवार आधी रात को सीबीएसई की बेवाइट पर अपलोड हो जाएगी।
विज्ञापन
छात्र इस इस आंसर की के माध्यम से नीट-2017 में दिए गए अंकों की जानकारी ले सकते हैं। इसी आंसर की के माध्यम से छात्रों को जानकारी मिलेगी की नीट में कितने बोनस अंक मिले हैं। सीबीएसई के सूत्रों के मुताबिक ये आंसर की एक पीडीएफ फॉर्मेट में होगी जोकि पहली बार जारी हो रही है।
विज्ञापन
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत नीट-2017 का रिजल्ट सीबीएसई ने घोषित किया था। उसके पहले नीट-2017 की आंसर की भी जारी की गई थी। लेकिन रिजल्ट निकलने के बाद छात्रों ने दावा किया कि गलत प्रश्न का सही उत्तर भी काट लिया गया। आंसर की और रिजल्ट के बाद जारी अंकों में अंतर था। इसी के चलते कुछ छात्र सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन