फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cbse will organize national level swimming

सीबीएसई राष्ट्रीय स्तर पर कराएगा तैराकी

Sun, 02 Oct 2016 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Oct 2016 11:26 AM IST
विज्ञापन
cbse will organize national level swimming
- फोटो : PTI

सीबीएसई ने तैराकी को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जगह दी है। दरअसल, बोर्ड संबद्धता प्राप्त स्कूलों में इंटर स्कूल व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करता है। तैराकी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता नवंबर में भोपाल में होगी।

विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी स्कूलों को भेज दी गई है। जो स्कूल इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, उन्हें अपनी सहमति देनी होगी। प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल में 15-18 नवंबर में होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस साल के लिए सीबीएसई इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन


इसके तहत कुछ खेल हो चुके हैं, जबकि कुछ खेल जल्द ही आयोजित होंगे। तैराकी प्रतियोगिता के साथ ही बोर्ड ने स्कूलों को जानकारी भेजी है कि बोर्ड स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) से संबंधित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसजीएफआई की एक ईकाई सीबीएसई स्पोर्ट्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन आगरा में हैं। सीबीएसई ने साफ किया है कि बोर्ड इसका प्रतिनिधित्व नहीं करता। एसजीएफआई के बैनर तले स्कूल अपने जोखिम व विवेक से हिस्सा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed