फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cbse will make aadhaar cards for jee mains

जेईई मेंस के लिए आधार कार्ड बनवाएगा सीबीएसई

Sat, 26 Nov 2016 07:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Nov 2016 07:46 AM IST
विज्ञापन
cbse will make aadhaar cards for jee mains
- फोटो : amar ujala

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जेईई मेंस (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन) के आवेदनकर्ताओं के लिए आधार कार्ड भी बनवाएगा। बोर्ड ने इसके लिए जिन शहरों में परीक्षा होनी है, वहां आधार कार्ड नामांकन के लिए विशेष सुविधा केंद्र स्थापित किए हैं। इन केंद्रों पर आधार नामांकन के लिए छात्रों से कोई भुगतान नहीं लिया जाएगा। इससे छात्रों को आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशानी नहीं उठानी होगी।

विज्ञापन


मालूम हो कि सीबीएसई ने जेईई मेंस-2017 के आवेदन के लिए आधार कार्ड नंबर देना अनिवार्य किया है। दरअसल, सीबीएसई का मानना है कि आधार कार्ड होने से परीक्षा सेंटर पर आवेदक की पहचान सुविधाजनक तरीके से सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। बड़ी संख्या में ऐसे आवेदक हैं जो कि आधार कार्ड नहीं होने के कारण आवेदन करने से वंचित हो सकते हैं। लिहाजा बोर्ड ने ऐसे छात्रों की सहूलियत के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


बोर्ड ने साफ किया है कि आवेदक बोर्ड के सुविधा केंद्र पर जाकर अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने जेईई मेंस की वेबसाइट www.jeemain.nic.in पर सुविधा केंद्रों की सूची उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन छात्रों ने आधार कार्ड के लिए नामांकन कर दिया है लेकिन अब तक उन्हें आधार कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है, ऐसे उम्मीदवारों को जेईई मेंस के ऑनलाइन आवेदन के समय आधार नामांकन स्लिप में दिए गए 28 अंकों के आधार नामांकन नंबर को लिखना होगा। बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार यदि किसी सुविधा केंद्र पर आधार नामांकन की सुविधा उपलब्ध न मिलने पर आवेदकों को आधार नामांकन के लिए अनुरोध प्रस्तुत करना होगा।

इसके बाद सुविधा केंद्र की ओर से एक पंजीकरण नंबर जारी किया जाएगा। इस नंबर को आवेदक जेईई मेंस के ऑनलाइन आवेदन के समय भर सकता है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जम्मू-कश्मीर, असम व मेघालय के 12वीं पास छात्रों पर यह प्रावधान लागू नहीं होंगे।


इन राज्यों के छात्रों को पासपोर्ट नंबर, राशन कार्ड नंबर, बैंक एकाउंट नंबर या अन्य सरकारी पहचान पत्र नंबर देना होगा। साथ ही आवेदक सरकारी आधार नामांकन सेंटर पर जाकर भी नामांकन कर सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed