{"_id":"57b076734f1c1b4c446eaf22","slug":"cbse-will-deploy-additional-teacher-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई श्रीनगर में तैनात करेगा अतिरिक्त शिक्षक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीबीएसई श्रीनगर में तैनात करेगा अतिरिक्त शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
CBSE
श्रीनगर में कर्फ्यू के चलते स्कूलों में प्रभावित हो रही पढ़ाई के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) छात्रों के लिए विषयवार अतिरिक्त शिक्षकों की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन
यह व्यवस्था खासतौर से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए होगी। क्योंकि उन्हें मार्च 2017 में बोर्ड परीक्षा के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं देनी हैं।
सीबीएसई के मुताबिक, श्रीनगर में बोर्ड के अंतर्गत पांच स्कूल आते हैं। बिगड़े हालात के चलते वहां सामान्य जन जीवन प्रभावित हुआ है। इसी के चलते स्कूलों में छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
इसमें खासतौर से 12वीं के विद्यार्थी प्रभावित हो रहे हैं क्योंकि उन्हें अगले वर्ष वार्षिक बोर्ड परीक्षा देनी है। ऐसे हालात में छात्रों के पास पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए बेहद कम समय है।
विज्ञापन
सीबीएसई ने छात्रहित देखते हुए फैसला लिया है कि घाटी में मौजूद पांच स्कूलों में पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। विषयवार जरूरत के मुताबिक छात्रों के लिए शिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे।
पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए छात्रों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। सीबीएसई अतिरिक्त शिक्षकों की तैनाती के लिए सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों की मदद लेने की कोशिश भी कर रहा है।
वह इसके लिए कश्मीर के दूसरे हिस्से जम्मू, पठानकोट के साथ चंडीगढ़ में मौजूद सेवानिवृत्त शिक्षकों से संपर्क कर रहा है। यही नहीं सीबीएसई ने केंद्रीय विद्यालय संगठन से भी इस संबंध में मदद मांगी है और इस मदद को घाटी में स्थिति सामान्य होने तक जारी रखने करने की अपील की है।